The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस पीरियड एक्शन थ्रिलर ने सिर्फ 4 दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जमा ली है।
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर दिख रहा है। वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए फिल्म ने रविवार को बंपर कलेक्शन किया है।

The Paradise: Day 4 पर 21 करोड़ की कमाई, 157 करोड़ पार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, द पैराडाइज ने रिलीज के चौथे दिन वर्ल्डवाइड 21 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन 157 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
Bigg Boss 20: सलमान खान की AI आवाज में गाली? भाईजान ने Bigg Boss में खोला राज
मेकर्स ने जानकारी दी थी कि 3 दिन में ही फिल्म ने दुनियाभर में 136 करोड़ कमा लिए थे, और अब चौथे दिन के बाद ये आंकड़ा 150 करोड़ के पार चला गया है। ओपनिंग वीकेंड के हिसाब से यह किसी भी फिल्म के लिए शानदार परफॉर्मेंस मानी जा रही है।
The Paradise: राघव जुयाल बने सरप्राइज पैकेज
फिल्म की सफलता का बड़ा कारण राघव जुयाल का नेगेटिव किरदार भी है। डांसर से एक्टर बने राघव ने खलनायक के रोल में ऐसी छाप छोड़ी है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं नानी का एक्शन और स्वैग भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिलहाल द पैराडाइज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और दूसरी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।