Canara Bank Bharti 2026: बैंक में नौकरी पाने का आसान मौका! केनरा बैंक में 3500 वैकेंसी, न परीक्षा न इंटरव्यू

 

Canara Bank Bharti 2026 (नई दिल्ली):- बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस भर्ती में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू के किया जाएगा

 

Canara Bank Bharti 2026: कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र और शैक्षिक योग्यता की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Canara Bank Bharti 2026: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के ऐसे होगा चयन

आमतौर पर बैंक भर्तियों में परीक्षा और इंटरव्यू होता है, लेकिन इस अप्रेंटिस भर्ती में प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी जिसके ग्रेजुएशन में जितने ज्यादा नंबर होंगे, उसके चयन की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों को पास करने के बाद ही फाइनल नियुक्ति दी जाएगी।

PCI Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, प्रेस काउंसिल में ASO पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई

Canara Bank Bharti 2026: कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा NATS पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ग्रेजुएशन की मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं और बिना कठिन परीक्षा के सरकारी बैंक से जुड़ना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *