PCI Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, प्रेस काउंसिल में ASO पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई

PCI Vacancy 2026 (नई दिल्ली):- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय प्रेस परिषद यानी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

PCI Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन – जानें योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी योग्यता ग्रेजुएशन है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, विभाग ने कुछ विशेष योग्यताओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।

यदि किसी उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है, लॉ में डिग्री है, पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा है, तो उसे चयन में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा हिंदी के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को भी प्रेफरेंस मिलेगा।

PCI Vacancy 2026: उम्र सीमा और छूट

उम्मीदवारों की उम्र को लेकर भी विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइन दी है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 20 साल से कम और 30 साल से ज्यादा उम्र वाले युवा इसमें आवेदन नहीं कर सकते। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी और ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

Asian Games Boxing: एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में भारत की चमक बरकरार, प्रिया ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

PCI Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन जमा करना होगा फॉर्म

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को सही-सही भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर की कॉपी के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा।

उम्मीदवार ध्यान दें कि फॉर्म 26 अक्टूबर 2026 से पहले संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। देरी से पहुंचे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन भेजने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है ताकि कोई गलती न हो।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो मीडिया रेगुलेटरी बॉडी में काम करना चाहते हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *