OnePlus 16 Launch Date: iPhone को टक्कर देगा OnePlus 16, गेमिंग फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

OnePlus 16 Launch Date:- वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी 2026 OnePlus Gaming Conference के दौरान दी।

OnePlus 16 Launch Date: गेमिंग फोन के रूप में होगी एंट्री

OnePlus 16 को कंपनी एक ऑलराउंडर फ्लैगशिप के साथ-साथ एक दमदार गेमिंग डिवाइस के तौर पर पेश करने वाली है। फोन में न्यू जेनरेशन Fengchi Gaming Kernel दिया जाएगा, जो हार्डवेयर रिसोर्स को बेहतर तरीके से मैनेज करेगा और गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाएगा।

SIR Controversy: SIR विवाद में खरगे का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला, बोले- ‘BJP कार्यकर्ता बन गए’, इस्तीफे की मांग

कंपनी का दावा है कि यह फोन 185FPS तक की गेमिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें 185Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो अभी तक किसी भी मेनस्ट्रीम फोन में नहीं देखा गया है।

OnePlus 16 Launch Date: OnePlus 16 के संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, OnePlus 16 में Qualcomm का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। इसके साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में भी फोन में 6000mAh से ज्यादा की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

भारत में यह फोन अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 60,000 से 70,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *