The Vvaan Day 4 Collection (नई दिल्ली):- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन दर्शकों का प्यार फिल्म को मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को भी शानदार कमाई करते हुए डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ दिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द वन’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि इसी दिन रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये ही कमा पाई। यानी सिंगल डे कमाई में सिद्धार्थ की फिल्म ने लगभग डबल बिजनेस किया है।
Reacher Season 6: खत्म नहीं होगा Reacher का एक्शन, Amazon ने सीजन 6 को दी हरी झंडी
The Vvaan Day 4 Collection: पहले दिन से अब तक का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 14.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये बटोरे।
इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 46.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 50.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें ओवरसीज मार्केट से 4 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।
The Vvaan Day 4 Collection: क्या है फिल्म की कहानी?
‘द वन’ बिहार के एक रहस्यमयी जंगल की कहानी है, जहां ‘वन देवी’ का वास है। गांववालों का मानना है कि सूरज ढलने के बाद जंगल में जाना मना है, जो भी शाम के बाद जंगल में जाता है वह वापस नहीं लौटता। इसी रहस्य के इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी बुनी गई है।
फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर अरुणाभ कुमार ने लिखा है और डायरेक्शन भी अरुणाभ कुमार ने ही किया है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।