Reacher Season 6: खत्म नहीं होगा Reacher का एक्शन, Amazon ने सीजन 6 को दी हरी झंडी

Reacher Season 6 (नई दिल्ली):- हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक ‘Reacher’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी इस ब्लॉकबस्टर सीरीज को सीजन 6 के लिए आधिकारिक तौर पर रिन्यू कर दिया है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब सीजन 5 की शूटिंग अभी भी चल रही है।

अभिनेता एलन रिचसन (Alan Ritchson) ने खुद इस खबर पर खुशी जाहिर की है और फैंस भी सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं।

Reacher Season 6: सीजन 5 से पहले ही सीजन 6 का ऐलान

अमेजन ने ‘Reacher’ के भविष्य को लेकर बड़ा दांव खेला है। आमतौर पर कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म एक सीजन के रिलीज और उसके प्रदर्शन के बाद ही अगले सीजन का ऐलान करता है, लेकिन ‘Reacher’ के मामले में प्राइम वीडियो ने उलटा किया है। सीजन 5 अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में भी नहीं पहुंचा है और मेकर्स ने सीजन 6 को हरी झंडी दे दी है। इससे साफ है कि प्लेटफॉर्म को इस फ्रेंचाइजी पर पूरा भरोसा है।

Kerala High Court: कैंसर की दवा इतनी महंगी क्यों? हाई कोर्ट ने केंद्र को याद दिलाई धारा 100 की ताकत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 5 की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और यह 2026 के अंत तक रिलीज हो सकता है। वहीं सीजन 6 की शूटिंग 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।

Reacher Season 6: क्या है Reacher की कहानी?

‘Reacher’ मशहूर लेखक ली चाइल्ड (Lee Child) की बेस्टसेलिंग नॉवेल सीरीज पर आधारित है। कहानी जैक रीचर नाम के एक पूर्व अमेरिकी आर्मी मिलिट्री पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है। रीचर एक खानाबदोश की तरह अकेले अमेरिका में घूमता है और जहां भी जाता है, किसी न किसी खतरनाक साजिश या अपराध में फंस जाता है। अपने दिमाग और ताकत के दम पर वह बड़े से बड़े अपराधियों को धूल चटाता है।

हर सीजन में एक नई किताब की कहानी दिखाई जाती है। सीजन 1 ‘Killing Floor’, सीजन 2 ‘Bad Luck and Trouble’ और सीजन 3 ‘Persuader’ पर आधारित था।

Reacher Season 6: सीजन 3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Reacher की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका तीसरा सीजन प्राइम वीडियो के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। अमेजन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीजन 3 ने रिलीज के महज 19 दिनों के अंदर 54.6 मिलियन ग्लोबल व्यूअर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। इसने प्राइम वीडियो के कई बड़े शोज को पीछे छोड़ दिया था।

इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने सीजन 4, 5 और अब 6 को भी कंफर्म कर दिया है। सीजन 4 की कहानी ली चाइल्ड की 13वीं किताब ‘Gone Tomorrow’ पर आधारित होगी, जिसमें रीचर न्यूयॉर्क सिटी में एक सुसाइड बॉम्बर से जुड़े केस को सुलझाते हुए नजर आएगा।

Reacher Season 6: स्टार कास्ट और प्रोडक्शन टीम

इस सीरीज में एलन रिचसन के अलावा मारिया स्टेन, विल्ला फिट्जगेराल्ड, माल्कम गुडविन और शॉन सिपोस जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। शो को निक सैंटोरा ने डेवलप किया है और वह ली चाइल्ड, एलन रिचसन, डॉन ग्रेंजर और स्कॉट सुलिवन के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं।

एलन रिचसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, मैं जैक रीचर का किरदार तब तक निभाना चाहता हूं जब तक लोग मुझे देखना चाहते हैं। यह मेरे करियर का सबसे पसंदीदा किरदार है।

Reacher Season 6: स्पिन-ऑफ पर भी काम जारी

Reacher यूनिवर्स सिर्फ मेन सीरीज तक ही सीमित नहीं है। अमेजन इसके एक स्पिन-ऑफ Neagley पर भी काम कर रहा है, जो रीचर की करीबी सहयोगी फ्रांसेस नीगली के किरदार पर फोकस करेगा। इस किरदार को मारिया स्टेन निभा रही हैं। इससे साफ है कि अमेजन ‘Reacher’ को एक बड़े फ्रेंचाइजी यूनिवर्स के तौर पर विकसित करना चाहता है, ठीक वैसे ही जैसे ‘Jack Ryan’ और ‘Bosch’ को किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *