Koffee With Karan 9 (नई दिल्ली):- बॉलीवुड का सबसे चर्चित चैट शो कॉफी विद करण अब खत्म होने जा रहा है। करण जौहर ने खुद ऐलान किया है कि Koffee With Karan Season 9 इस शो का आखिरी सीजन होगा। 22 साल, 8 सीजन और 161 एपिसोड के बाद करण अपनी कॉफी टेबल को हमेशा के लिए बंद कर रहे हैं।
Koffee With Karan 9: Koffee With Karan 9 OTT Release Date और Platform
मेकर्स ने बुधवार को शो का इमोशनल प्रोमो वीडियो शेयर किया है। Koffee With Karan Season 9 की OTT रिलीज डेट 14 अक्टूबर 2026 है। ये शो JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। करण ने कैप्शन में लिखा है – I think we need to talk. Over Koffee, of course।
शो की शुरुआत 19 नवंबर 2004 को हुई थी। Star World पर शुरू हुआ ये शो बाद में Disney+ Hotstar और अब JioHotstar पर शिफ्ट हो गया था।
Koffee With Karan 9: करण जौहर क्यों हुए इमोशनल?
प्रोमो वीडियो में करण जौहर अपने पिता यश जौहर को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जून 2004 में उन्होंने पिता से कहा था कि मैं एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं, जहां दो सेलेब्स के साथ कैजुअल बात करूं।
पिता ने जवाब दिया था – करण, तुम तो रोज ही दोस्तों से गप्पे मारते हो, इसके लिए कौन पैसे देगा? उसी महीने 26 जून 2004 को यश जौहर का निधन हो गया था और 16 अगस्त 2004 को शो का पहला एपिसोड शूट हुआ था।
करण ने कहा – कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें आप खत्म करने का प्लान नहीं करते, बस अंदर से पता चलता है कि अब जाने का वक्त आ गया है। इस शो ने मुझे दोस्ती, यादें, पागलपन, प्यार और कंट्रोवर्सी सब दिया।
Koffee With Karan 9: आखिरी सीजन में क्या होगा खास?
करण ने मजाक में कहा कि इस शो की वजह से आज तक उन्हें Nepotism शब्द सुनना पड़ता है और शो ने कुछ नेशनल आइकन्स का करियर लगभग खत्म ही कर दिया था।
Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी सीजन के एक एपिसोड में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आएंगी।
करण ने कहा कि अगले 10 साल वो फिल्में डायरेक्ट करना चाहते हैं, इसलिए ये फैसला लिया है। ये आखिरी कॉफी सबसे स्पेशल होने वाली है।