Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar: 400 करोड़ के बाद Hanuman Ansh 2 की तैयारी, Akshay पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा बयान

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar (नई दिल्ली):- नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है। 7 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म 2 महीने बाद भी थिएटर्स में टिकी है और 400 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा चुकी है। इसी बीच इसके सीक्वल Hanuman Ansh 2 को लेकर बड़ी अफवाह उड़ी कि अक्षय कुमार इसमें होंगे। अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar: Akshay Kumar को लेकर क्या बोली थीं अनुप्रिया नागर?

दरअसल एक इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर से पूछा गया था कि आपका फेवरेट एक्टर कौन है? उन्होंने कहा – अक्षय कुमार। फिर सवाल आया कि क्या Hanuman Ansh 2 में अक्षय कुमार होंगे? इस पर उन्होंने क्रिप्टिक जवाब दिया – वो महाराज जी बताएंगे”।

बस इसी लाइन को लोगों ने कास्टिंग हिंट समझ लिया और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई कि Hanuman Ansh 2 में अक्षय कुमार होंगे।

Koffee With Karan 9: खत्म होगा 22 साल का कॉफी वाला सफर, Koffee With Karan का आखिरी कप

अब अनुप्रिया नागर ने Hindustan Times से बात करते हुए क्लेरिफाई किया है – “I have not said anything regarding Akshay Kumar in Part 2. It’s false।

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar: Hanuman Ansh 2 कन्फर्म?

हां, सीक्वल कन्फर्म है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने पहले ही बताया था कि Hanuman Ansh को ट्रिलॉजी के तौर पर प्लान किया गया है। ये फिल्म उनकी किताब Divine Detour पर बेस्ड है।

को-प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने भी बताया था कि पहले से ही 3 पार्ट का विजन था। दूसरा पार्ट फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में बाबा के जीवन को एक्सप्लोर करेगा।

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar: Hanuman Ansh Box Office – 200 गुना कमाई

Sacnilk के मुताबिक Hanuman Ansh ने Day 54 तक इंडिया नेट 312.38 करोड़ और वर्ल्डवाइड 408 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म का बजट सिर्फ 2 करोड़ बताया गया था, यानी 200 गुना प्रॉफिट।

फिल्म में शोभिनाव सत्य, चंदन के आनंद, निखिल दुबे लीड में हैं। इसके दो गाने ‘जिद पे आ गईं पार्वती’ साधु तिवारी और ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ बुंदेली सिंगर सुनील लोधी ने गाया है, जो खूब वायरल हैं। अनुप्रिया ने सुनील लोधी की आंखों के इलाज में मदद का ऐलान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *