Redmi 17C 5G Launch: बजट में 5G का बाप, Redmi ला रहा 6000mAh वाला पावरफुल फोन

Redmi 17C 5G Launch (नई दिल्ली):- अगर आप सस्ते में एक दमदार 5G फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। Xiaomi कल यानी 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके टॉप फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

Redmi 17C 5G Launch: बड़ी डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Redmi 17C 5G को एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट के लिए बनाया गया है, लेकिन फीचर्स फ्लैगशिप जैसे दिए गए हैं।

फोन में 6.9 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो इस प्राइस में सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक होगी। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन और 120Hz तक का Adaptive Refresh Rate* मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग सुपर स्मूद होगी। कंपनी ने इसमें Wet Touch Technology भी दी है, यानी हल्के गीले हाथों से भी टच काम करेगा।

WhatsApp Business Pricing: WhatsApp पर अब फ्री में नहीं कर पाएंगे मैसेज? 1 अक्टूबर से बदल रहा नियम

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm पर बना है। ये बजट 5G में सबसे भरोसेमंद चिपसेट माना जाता है। फोन में मेमोरी एक्सटेंशन के साथ 8GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा और Xiaomi का दावा है कि इसे 48 महीने तक Lag-Free Experience के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Redmi 17C 5G Launch: 6000mAh की पावरफुल बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी USP इसकी बैटरी है। Redmi 17C 5G में 6000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक ये एक बार चार्ज पर 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।

चार्जिंग के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जो फोन को करीब 90 मिनट में 80% तक चार्ज कर देगा। यानी बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म।

Redmi 17C 5G Launch: कैमरा और डिजाइन

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल को नया Astral Deco डिजाइन दिया गया है। इसमें Portrait Mode, HDR और Selfie Beauty जैसे फीचर्स मिलेंगे।

डिजाइन के मामले में फोन को तीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा – Coffee Brew, Purple Dawn और Dark Night। Coffee Brew वेरिएंट में प्रीमियम टेक्सचर्ड लेदर-फिनिश बैक मिलेगा। फोन में *IP64 रेटिंग* भी है, जो धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाएगी।

Redmi 17C 5G Launch: सॉफ्टवेयर और कीमत

Redmi 17C 5G में लेटेस्ट Xiaomi HyperOS मिलेगा और इसमें Google का काम का फीचर Circle to Search भी दिया जाएगा।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है, लेकिन लीक के मुताबिक इसकी कीमत ₹10,999 से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद इसकी सेल Amazon.in, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स* पर शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *