Abu Dhabi T10 Draft 2026 (अबू धाबी):- अबू धाबी T10 लीग 2026 के लिए प्लेयर ड्राफ्ट 1 अक्टूबर को पूरा हुआ, जिसमें इंटरनेशनल स्टार्स की जमकर खरीद हुई। पाकिस्तान के नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अफगानिस्तान के नूर अहमद, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ, श्रीलंका के दसुन शनाका समेत कई बड़े नाम बिके।
Abu Dhabi T10 Draft 2026: कौन किस टीम में गया? हेडलाइन Picks:
– *Royal Desert Champions:* नसीम शाह, क्रिस जॉर्डन, आयान अफजल खान, मोहम्मद वसीम
– *Emirates Eagles:* नूर अहमद, कुसल परेरा, हैदर रजाक, लुकमान फैसल, हर्षित कौशिक
– *UAE Bulls:* मोहम्मद आमिर, शादाब खान, मोहम्मद रोहिद
– *Arabian Aces:* अल्जारी जोसेफ, टॉम कोहलर-कैडमोर, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, अलीशान शराफू
– *Yas Lions:* दसुन शनाका, अंश टंडन, हैदर अली
– *United Tigers:* अवैस अली शाह, आदित्य शेट्टी, ध्रुव पराशर
ChatGPT Space: ChatGPT बना Google Docs, OpenAI ने लॉन्च किया Space, साथ में कर सकेंगे काम
Abu Dhabi T10 Draft 2026: प्री-ड्राफ्ट रिटेंशन:
कई बड़े नाम पहले से साइन थे – अरेबियन एसेस में मोईन अली, आंद्रे रसेल, लियाम लिविंगस्टोन, टीम अबू धाबी में फिल साल्ट आइकन के रूप में।

Abu Dhabi T10 Draft 2026: UAE के लोकल स्टार्स पर भी दांव:
ड्राफ्ट में UAE के लोकल टैलेंट को भी तवज्जो मिली। अलीशान शराफू, आयान खान, वसीम, वृति अरविंद, ध्रुव पराशर, आदित्य शेट्टी जैसे खिलाड़ियों को टीम मिली, जिससे लोकल क्रिकेट को बूस्ट मिलेगा।
लीग का नया सीजन नवंबर में जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 ओवर का फॉर्मेट होने से हर मैच में चौके-छक्कों की बरसात तय है।