Ranveer Singh Pralay: Dhurandhar 2 के बाद Pralay – रणवीर का फर्स्ट शेड्यूल पूरा, अक्टूबर से फिर शूटRanveer Singh Pralay: Dhurandhar 2 के बाद Pralay – रणवीर का फर्स्ट शेड्यूल पूरा, अक्टूबर से फिर शूट

Ranveer Singh Pralay (मुंबई):- रणवीर सिंह की अपकमिंग 300 करोड़ की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ (Pralay) की लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने फिल्म के लिए अपना घर ही छोड़ दिया है।

Ranveer Singh Pralay: कौन हैं कल्याणी और क्यों शिफ्ट हुईं मुंबई?

कल्याणी प्रियदर्शन – मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी और साउथ की टॉप एक्ट्रेस (हाल ही में Lokah से चर्चा में) हमेशा चेन्नई और कोच्चि में रहती थीं।

Kishore Kumar Doordarshan Show: सिनेमाघरों की कमाई पर असर डालने वाला शो, किशोर कुमार थे उसकी जान

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याणी ने जुहू में एक रेंटेड अपार्टमेंट लिया है जो उन्होंने 2025 के आखिर में लिया था। प्रोड्यूसर्स ने ही उनके लिए बड़ा अपार्टमेंट तैयार कराया है ताकि वे शूट तक मुंबई में ही रहकर तैयारी कर सकें।

‘प्रलय’ से कल्याणी का हिंदी डेब्यू हो रहा है।

Ranveer Singh Pralay: फिल्म के लिए इंटेंस तैयारी

– मई 2026 से कल्याणी ने इंटेंस एक्शन ट्रेनिंग शुरू की

– स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं – लीन मसल, स्टैमिना के लिए

– रणवीर और कल्याणी ने साथ में कई रीडिंग, वर्कशॉप और रिहर्सल की हैं

– फिल्म में कल्याणी जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी, बैग टांगकर तबाह मुंबई में सर्वाइव करती नजर आएंगी (लीक फोटोज में दिखा)

Ranveer Singh Pralay: Pralay क्या है?

– डायरेक्टर – जय मेहता (Scam 1992, Lootere फेम, हंसल मेहता के बेटे)

– बजट – करीब 300 करोड़, VFX हेवी

– कहानी – जॉम्बी आउटब्रेक के बाद तबाह मुंबई में एक शादीशुदा कपल अपने परिवार/बच्चे को बचाने के लिए संघर्ष करता है

– प्रोड्यूसर – रणवीर सिंह (Maa Kasam Films), अनन्या बिड़ला (Birla Studios), हंसल मेहता, साहिल सेहगल

– शूटिंग – पहला शेड्यूल जुलाई में पूरा, रणवीर फिर पैटरनिटी लीव (दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी) पर गए। अब अक्टूबर से दिसंबर तक दूसरा शेड्यूल

धुरंधर और धुरंधर 2: द रिवेंज की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर का ये सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फैंस को लंबे बाल-दाढ़ी वाले ‘धुरंधर’ जैसे लुक में ही रणवीर प्रलय में भी दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *