Accident in bangkok:- बैंकॉक में मंदिर में जा घुसी ईवी कार, बड़ा हादसा

Accident in bangkok:– थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के याओवारात इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक इलेक्ट्रिक कार अचानक गुआनयिन श्राइन में जा घुसी। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के मुताबिक कार 78 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था। वाहन के मंदिर परिसर में घुसने के बाद वहां मौजूद 82 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने पुलिस को बताया कि कार रोकने के दौरान संभवतः उससे ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया। इसके बाद वाहन अचानक आगे बढ़ गया और मंदिर परिसर में जा घुसा।

वोल्वो बस हादसा: अंबेडकरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 3 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किस गति से मंदिर की ओर बढ़ा और दुर्घटना के समय चालक से किस तरह की गलती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *