Sonbhadra News: सोनभद्र में राजस्व कर्मियों का हल्ला बोल, 25 हल्का, 131 गांवों में काम ठप

Sonbhadra News (सोनभद्र):- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सोनभद्र के घोरावल तहसील में सोमवार 22 सितंबर को लेखपालों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया है।

Sonbhadra News: पूर्व सूचना के अनुसार तहसील घोरावल में लेखपाल संघ की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय और मंत्री अनूप यादव के नेतृत्व में यह कदम उठाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल और जिलामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

Sonbhadra News

Sonbhadra News: 25 हल्का, 131 गांवों में काम ठप

Sonbhadra News: संघ ने प्रथम चरण में अतिरिक्त 25 हल्कों का चार्ज वापस जमा कर दिया है। इन 25 हल्कों के अंतर्गत लगभग 131 ग्राम आते हैं। इन सभी ग्रामों में राजस्व से जुड़े सभी कार्यों का संपूर्ण बहिष्कार कर दिया गया है।

UDAN Scheme: हवाई सफर का होगा विस्तार, 29 हजार करोड़ में तैयार होंगे 100 एयरपोर्ट

Sonbhadra News: लेखपाल संघ का कहना है कि जब तक उनकी 8 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।इस दौरान लेखपाल राहुल कुमार, रवि, आदित्य, अजय विक्रम सिंह, गौरव, धीरज पटेल, अशोक जायसवाल, सूरज, राजा मान सिंह, भगत सिंह, शिव कुमार, सुशील वैश्य समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *