Prem Chopra birthday:- आज बॉलीवुड के उस दिग्गज अभिनेता का 91वां जन्मदिन है, जिसकी एक लाइन ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ सुनते ही आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के एवरग्रीन विलेन प्रेम चोपड़ा की।
Prem Chopra birthday: लाहौर से मुंबई तक का सफर
प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। बंटवारे के बाद उनका परिवार शिमला आ गया। प्रेम के पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, इसलिए उन्होंने शिमला में पढ़ाई की। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कॉलेज के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और हीरो बनने का सपना लेकर वह 60 के दशक में मुंबई आ गए।
शुरुआत में उन्होंने हीरो बनने के लिए कई फिल्मों में काम किया, लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बना दिया। 1960 में फिल्म ‘मुड़ मुड़ के ना देख’ से शुरू हुआ उनका विलेन का सफर 400 से ज्यादा फिल्मों तक चला।
Prem Chopra birthday: शादियों में देखकर डर जाती थीं औरतें
प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 70 और 80 के दशक में उनका खौफ इतना था कि अगर वह किसी शादी या फंक्शन में चले जाते थे, तो औरतें उन्हें देखकर डर जाती थीं। लोग उन्हें सच में बुरा आदमी समझने लगे थे। यही उनकी एक्टिंग की सबसे बड़ी जीत थी। ‘बॉबी’, ‘दो अनजाने’, ‘कटी पतंग’, ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने विलेन के किरदार को नया मुकाम दिया।
91 साल की उम्र में भी प्रेम चोपड़ा आज भी उतने ही एक्टिव हैं। बॉलीवुड में 66 साल से वह लगातार काम कर रहे हैं। हीरो बनने का सपना लेकर आया ये लाहौरी मुंडा आज बॉलीवुड के सबसे सम्मानित विलेन के तौर पर जाना जाता है।