MP Tragedy (मंडला):- मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे 4 युवकों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए।
MP Tragedy: कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, गणेश उत्सव समिति के सदस्य शनिवार तड़के करीब 4 बजे विसर्जन करके लौटे थे। इसके बाद 8 युवा पंडाल में सामान की रखवाली के लिए सो गए थे। सुबह करीब 5 से 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटकर पंडाल पर गिर गया। जमीन पर सोने और नमी के कारण करंट तेजी से फैला।
Rohit Sharma: रिटायरमेंट के बाद भी रोहित का जुनून बरकरार, 2027 वर्ल्ड कप जीतना है आखिरी मंजिल
Nainpur SHO मनशाराम वागेन और SDOP मनीष राज ने बताया कि बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है कि तार टूटने से हादसा हुआ या शॉर्ट सर्किट से।
MP Tragedy: मृतक और घायल
मृतकों की पहचान जैनू भानवरे (19), रवि झरिया (24), कृष्ण कुमार भानवरे (18) और वीरेंद्र भानवरे (24) के रूप में हुई है। घायलों में प्रियांशु की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।