RRC Apprentice 2026:- रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, दक्षिण रेलवे (RRC SR) में अप्रेंटिस के 4471 पदों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 सितंबर 2026 को बंद होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास सिर्फ एक दिन का समय बचा है।
यह भर्ती दक्षिण रेलवे के विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

RRC Apprentice 2026: कुल वैकेंसी और डिवीजन
कुल पद – 4471
इसमें कैरिज एंड वैगन वर्क्स पेरंबूर, गोल्डन रॉक वर्कशॉप, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडनूर सहित चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, सेलम, पालक्काड और तिरुवनंतपुरम डिवीजन शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद चेन्नई डिवीजन में हैं।
BTSC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! फिशरीज ऑफिसर के 231 पदों पर बंपर भर्ती
RRC Apprentice 2026: जरूरी योग्यता
शैक्षणिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग है।
1. 10वीं पास ट्रेड के लिए – उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही कम से कम 50% अंकों के साथ और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
2. 12वीं पास ट्रेड के लिए – कुछ ट्रेड जैसे MLT आदि के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के साथ ITI मांगा गया है।
ITI अनिवार्य है, बिना ITI के आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
RRC Apprentice 2026: आयु सीमा
न्यूनतम आयु – 15 वर्ष
अधिकतम आयु – 24 वर्ष (कट-ऑफ डेट के अनुसार)
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी – OBC को 3 साल, SC/ST को 5 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट।
RRC Apprentice 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS – 100 रुपये
SC / ST / महिला / दिव्यांग – कोई शुल्क नहीं
RRC Apprentice 2026: चयन प्रक्रिया – बिना परीक्षा
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं/12वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत से बनेगी। दोनों में प्राप्त प्रतिशत का औसत निकालकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
RRC Apprentice 2026: स्टाइपेंड
ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकते, लेकिन अनुभव का फायदा भविष्य की रेलवे भर्तियों में जरूर मिलेगा।
RRC Apprentice 2026: कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले RRC SR की ऑफिशियल वेबसाइट http://sr.indianrailways.gov.in या http://rrcmas.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. नया रजिस्ट्रेशन करें और सभी जानकारी भरें।
4. फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट अपलोड करें।
5. फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
आखिरी समय में वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए आज ही आवेदन पूरा कर लें।