भारत ओलंपिक 2036: 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत का बड़ा कदम, ‘Rising Together’ विजन के साथ IOC के सामने रखेगा दावा

भारत ओलंपिक 2036: नई दिल्ली: भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की अपनी महत्वाकांक्षी दावेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और खेल मंत्रालय ने अपनी बोली का विजन ‘Rising Together’ यानी ‘एक साथ आगे बढ़ना’ घोषित किया है। भारत अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के Future Host Commission के सामने अपने गेम्स प्रोजेक्ट की प्रस्तुति देगा।

नवंबर में होगी अहम प्रस्तुति

भारत ओलंपिक 2036: IOC ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि रखने वाले सात देशों को अपने प्रोजेक्ट पेश करने के लिए आमंत्रित किया है। इनमें भारत के अलावा जर्मनी, हंगरी, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये शामिल हैं। इन देशों की परियोजनाओं पर नवंबर में Future Host Commission के सामने चर्चा होगी।

भारत की ओर से हालांकि पहली प्रस्तुति अक्टूबर के अंत में किए जाने की बात कही गई है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया और IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को भारत के विजन की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी।

भारत ओलंपिक 2036:

‘Rising Together’ में क्या है भारत का विजन?

भारत ओलंपिक 2036: भारत की प्रस्तावित योजना में खेलों को केवल एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि देश के सामाजिक और खेल विकास के माध्यम के तौर पर पेश किया जा रहा है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी से लाखों युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिल सकती है। इसके साथ स्वस्थ और सक्रिय समुदायों को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास में नए अवसर पैदा करने पर जोर है।

पीटी उषा ने कहा कि ‘Rising Together’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और विविधता को एक साझा ओलंपिक सपने के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता है। भारत ऐसा आयोजन पेश करना चाहता है जो युवा और तेजी से आगे बढ़ते देश की तस्वीर दुनिया के सामने रखे।

भारत ओलंपिक 2036: अहमदाबाद होगा मेजबानी का कें ओलंपिक योजना का केंद्र अहमदाबाद है। देश ने 2024 में IOC के सामने 2036 खेलों की मेजबानी के लिए अपनी Expression of Interest जमा की थी। अगर भारत को मेजबानी मिलती है, तो यह देश में आयोजित होने वाला पहला ओलंपिक होगा।

सिर्फ स्टेडियम नहीं, विरासत पर भी नजर

भारत ओलंपिक 2036: IOC की नई प्रक्रिया में मेजबानी के लिए केवल खेल स्थलों को नहीं देखा जाएगा। परियोजनाओं का आकलन venue masterplan, खिलाड़ियों के अनुभव, फंडिंग रणनीति, राजनीतिक और जनसमर्थन, आयोजन क्षमता तथा लंबे समय की legacy strategy के आधार पर किया जाएगा।

भारत के लिए नवंबर की प्रस्तुति इसलिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसके बाद IOC परियोजनाओं की व्यवहार्यता का आकलन करेगा। मार्च 2027 में Executive Board यह तय करेगा कि कौन से दावेदार अगले Strategic Dialogue चरण में आगे बढ़ेंगे। पसंदीदा मेजबानों का चयन 2028 में और 2036 ओलंपिक के मेजबान का अंतिम चुनाव 2029 के मध्य में होने की उम्मीद है।

Gautam Gambhir: अजीत अगरकर की विदाई पर गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल, बोले- ‘इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा’

भारत ओलंपिक 2036: फिलहाल भारत सात दावेदारों में शामिल है। यानी यह अभी अंतिम चयन नहीं है, लेकिन ‘Rising Together’ विजन और अहमदाबाद-केंद्रित योजना के साथ भारत ने 2036 ओलंपिक की रेस में अपनी अगली बड़ी परीक्षा केभारत ओलंपिक 2036 लिए तैयारी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *