ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’

Bollywood updates :- अक्षय कुमार की चर्चित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अब जल्द ही ओटीटी मंच पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इस फिल्म को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म जून 2026 में Netflix पर रिलीज हो सकती है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसके अलावा ताबू और वकीमा गबबी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है।

यह फिल्म खास इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ लौटी। इससे पहले दोनों ने कई सफल कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया था। भूत बंगला में डर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आया।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कई मनोरंजन वेबसाइटों ने दावा किया है कि डिजिटल अधिकार पहले ही नेटफ्लिक्स के पास हैं।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वैश्विक कारोबार 240 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी हवेली और उससे जुड़े डरावने रहस्यों के इर्दगिर्द घूमती है जहां हास्य और डर दोनों का तड़का देखने को मिलता है। दर्शकों को खासतौर पर अक्षय कुमार और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *