London Taxi Driver Job:  लंदन में टैक्सी ड्राइवर कैसे बनें? जानिए भारतीयों के लिए पूरी प्रोसेस

London Taxi Driver Job (लंदन):-  विदेश में नौकरी का सपना देख रहे हैं? लंदन में टैक्सी ड्राइवर की नौकरी भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प बन रही है। यहां कमाई £30,000 से £50,000 सालाना तक हो सकती है। लेकिन इसके लिए लाइसेंस लेना सबसे जरूरी है।

London Taxi Driver : Jobलंदन में 2 तरह के टैक्स लाइसेंस होते हैं: 

1. Black Cab (Hackney Carriage) – असली लंदन टैक्सी
ये दुनिया की सबसे मुश्किल टैक्सी टेस्ट में से एक है।

2. Private Hire (Uber/Ola जैसी)
इसमें आप Uber, Bolt के लिए गाड़ी चला सकते हैं। ये थोड़ा आसान है।

Eligibility – कौन अप्लाई कर सकता है?

. उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए
. UK का Full Driving Licence कम से कम 3 साल पुराना हो (भारतीय लाइसेंस सीधे नहीं चलेगा, पहले UK लाइसेंस बनाना पड़ेगा)
. UK में रहने और काम करने का Right होना चाहिए (Work Visa / PR)
. इंग्लिश Language Test (B1 Level) पास करना जरूरी
. Medical Test – DVLA Group 2 Standard का
. Enhanced DBS Check – क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक

London Taxi Driver Job: फीस कितनी लगती है? (TfL के मुताबिक)

Black Cab के लिए कुल खर्च लगभग £1,132 (∼1.2 लाख रुपये) से ज्यादा:- Licence Application Fee: £12
– Grant of Licence Fee: £180
– DBS Check: £52
– Knowledge of London Test: £225 (Written) + £425 (Appearance)
– Driving Test: £92.94
– Medical: ~£80

Private Hire के लिए कुल खर्च लगभग £627.50 (∼70 हजार रुपये) + Medical अलग।

सबसे मुश्किल टेस्ट – The Knowledge

Black Cab ड्राइवर बनने के लिए आपको The Knowledge of London पास करना होता है। इसमें लंदन की 25,000 गलियों और हजारों लैंडमार्क को याद करना होता है। इसे पास करने में 3-4 साल तक लग जाते हैं!

London Taxi Driver Job: भारतीयों के लिए रास्ता:

1. पहले UK Work Visa लें (Skilled Worker Visa पर सीधे टैक्सी ड्राइवर नहीं बन सकते, इसके लिए अलग रूट देखना होगा)
2. UK Driving Licence बनाएं
3. TfL की वेबसाइट (tfl.gov.uk) पर अप्लाई करें
4. मेडिकल और DBS क्लियर करें
5. Topographical Test और English Test पास करें

Lucknow news:  साल पहले शहीद हुआ बेटा, 80 साल की मां आज शौर्य चक्र लौटाने को मजबूर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *