UP Politics: मूंछों पर सियासत तेज, अखिलेश के वार पर BJP ने अतीक-मुख्तार की तस्वीरों से किया पलटवार

Lucknow Politics 2027 लखनऊ( उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का नया मुद्दा सामने आया है। मैनपुरी के पुलिस अधिकारी अशोक सिंह के मूंछों पर ताव देने वाले वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद अब अखिलेश यादव और भाजपा के बीच राजनीतिक तकरार में बदल गया है। अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारी की मूंछों पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी मूंछें छोटी थीं। इसके बाद उन्होंने बड़ी मूंछों वाले एक बुजुर्ग की तस्वीर साझा करते हुए भी टिप्पणी की।

Lucknow politics 2027 अखिलेश के मूंछ वाले पोस्ट पर BJP का पलटवार

अखिलेश यादव के लगातार मूंछों को लेकर किए जा रहे पोस्ट के बाद भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की मूंछों वाली तस्वीरें साझा कर सपा प्रमुख पर निशाना साधा। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि सपा सरकार के कार्यकाल में माफिया बेखौफ होकर मूंछों पर ताव देते थे और अखिलेश यादव उनका बचाव करते थे।

Lucknow politics 2027 मैनपुरी CO के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, मैनपुरी के सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो अखिलेश यादव को भेजने की बात कहते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी पर निशाना साधा। बाद में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा कि अधिकारी की मूंछें छोटी थीं।

Shubhendu Adhikari: मछली के प्रसाद पर घिरी सियासत: बागेश्वर बाबा के बयान के बीच शुभेंदु अधिकारी का नया दांव?

Lucknow politics 2027 चुनाव से पहले गरमाया सियासी माहौल

अब भाजपा के पलटवार के बाद मूंछों की यह बहस कानून-व्यवस्था और कथित माफिया संरक्षण जैसे पुराने राजनीतिक आरोपों तक पहुंच गई है। भाजपा जहां अखिलेश यादव के पुराने कार्यकाल को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं सपा की ओर से भाजपा पर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के बीच यह विवाद भी राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *