Jigyasa Singh: 27 साल बाद लौटा दूरदर्शन का कल्ट शो सुराग, लीड रोल में दिखेंगी जिज्ञासा सिंह

Jigyasa Singh (मुंबई):-  टीवी एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह जल्द ही दूरदर्शन के आइकॉनिक शो के नए सीजन ‘सुराग 2.0’ में नजर आने वाली हैं। यह 27 साल पहले आए सुपरहिट शो ‘सुराग: द क्लू’ का नया वर्जन है। इस शो में नए किरदार और नई कहानियां होंगी। शो को लेकर बातचीत के दौरान जिज्ञासा ने एक्टर रोहित रॉय के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को ‘कूड़ेदान’ कहा था।

Jigyasa Singh: तुलना से नहीं डरती

जिज्ञासा ने कहा कि इंटरनेट के दौर में तुलना को रोका नहीं जा सकता। सुराग की अपनी एक बड़ी विरासत रही है, जिसे संभाले रखने का दबाव जरूर है। अच्छी बात यह है कि इस सीजन में उनका रोल बिल्कुल नया है, जो पिछले शो में नहीं था। उन्होंने कहा, “मुझे दबाव पसंद है, क्योंकि वह अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

Kushal Mendis Century: Kusal Mendis का तूफानी शतक, श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया

Jigyasa Singh: रोहित रॉय के बयान पर क्या बोलीं?

हाल ही में रोहित रॉय ने टीवी कंटेंट को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर पलटवार करते हुए जिज्ञासा सिंह ने कहा कि टीवी ने कई कलाकारों को नाम, पहचान और घर दिया है। ऐसे में इसे कूड़ेदान कहना सही नहीं है। टीवी आज भी सबसे बड़ा माध्यम है जो हर घर तक पहुंचता है।

सुराग 2.0 डीडी नेशनल पर जल्द टेलीकास्ट होगा, जिसमें जिज्ञासा सिंह अहम भूमिका में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *