Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने हितों के टकराव पर दिया जवाब, दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनने के बाद उठे सवाल

Sourav Ganguly:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस नियुक्ति के साथ ही उनके सामने एक सवाल भी खड़ा हो गया है। गांगुली फिलहाल बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में एक फ्रेंचाइजी के हेड कोच और राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की दोहरी भूमिका को लेकर हितों के टकराव की चर्चा शुरू हो गई। गांगुली ने इस सवाल पर साफ कहा कि उनके पास लोकपाल का आदेश है।

गांगुली ने क्य कहा?

Sourav Ganguly:

Sourav Ganguly:जब सौरव गांगुली से उनकी दोहरी भूमिका और संभावित हितों के टकराव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “मेरे पास लोकपाल के आदेश हैं।” यानी गांगुली का कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने में उन्हें किसी नियम संबंधी बाधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गांगुली की नियुक्ति की घोषणा 6 अक्टूबर को की गई थी। वह हेमंग बदानी की जगह टीम की कमान संभालेंगे। यह आईपीएल में किसी टीम के हेड कोच के तौर पर गांगुली की पहली जिम्मेदारी होगी। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2019 से अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े रहे हैं।

Bone Health: कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है कम

पहले भी उठ चुका है यह मुद्दा

Sourav Ganguly:गांगुली के लिए हितों के टकराव का मुद्दा नया नहीं है। 2019 में भी उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ चुके हैं, जब वह CAB अध्यक्ष होने के साथ दिल्ली कैपिटल्स से सलाहकार के तौर पर जुड़े थे। अब एक बार फिर उनकी दोहरी भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्हें हेड कोच बनाए जाने के बाद हितों के टकराव को लेकर बीसीसीआई लोकपाल के समक्ष शिकायत भी की गई।

दिल्ली से पुराना है गांगुली का रिश्ता

Sourav Ganguly:सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता काफी पुराना है। 2019 में सलाहकार के तौर पर जुड़ने के बाद उन्होंने पुरुष और महिला टीमों के क्रिकेट निदेशक समेत कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। पिछले साल वह SA20 की प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच भी रहे और टीम को प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचाया।

अब आईपीएल 2027 में गांगुली के सामने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत और निडर टीम के रूप में तैयार करने की चुनौती होगी। गांगुली ने नियुक्ति के बाद कहा कि फ्रेंचाइजी उनके दिल के करीब है और वह नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। दिल्ली कैपिटल्स को उनसे बेहतर प्रदर्शन और आईपीएल खिताब की उम्मीद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *