बॉलीवुड ने खो दिया अपना असली हीरो धर्मेंद्र की यादें हमेशा रहेंगी जिंदा

मुंबई (महाराष्ट्र):- हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया जिससे पूरा देश शोक में डूब गया है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई थी। धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

धर्मेंद्र का सफर संघर्षों से भरा रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल किया जिसकी कल्पना हर अभिनेता करता है। शोले जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनका किरदार वीरू आज भी लोगों की जुबां पर है। उनका अभिनय न केवल एक्शन में बल्कि भावनाओं की गहराई में भी झलकता था।

उनकी मौत से सिनेमा जगत में शून्य पैदा हो गया है जिसे भर पाना नामुमकिन है। अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी सनी देओल बॉबी देओल सहित तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। धर्मेंद्र न केवल एक अभिनेता थे बल्कि एक इंसान के रूप में भी सबके दिलों में बसे हुए थे। उनके चेहरे की मुस्कान और संवादों की गूंज आने वाले कई दशकों तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *