US Cancels Immigrant Truck Driver Licenses: अंग्रेजी पढ़ने-लिखने में असमर्थ 28 हजार से अधिक अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द

US Immigrant Truck Driver Licenses :- अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने 28 हजार से अधिक अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) रद्द कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि ये चालक संघीय नियमों के अनुसार अंग्रेजी भाषा पढ़ने और समझने की आवश्यक योग्यता पूरी नहीं कर पा रहे थे। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

व्हाइट हाउस के अनुसार बड़ी संख्या में गैर-नागरिक ट्रक चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। प्रशासन ने यह भी बताया कि कई ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन पर नियमों का पालन न करने के आरोप थे। इस फैसले से अमेरिकी ट्रकिंग उद्योग में कार्यरत हजारों अप्रवासी चालकों, विशेषकर भारतीय मूल के ड्राइवरों पर भी असर पड़ सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में व्यावसायिक ट्रक चालक के लिए सड़क संकेतों को समझना, सुरक्षा निर्देश पढ़ना और अधिकारियों से अंग्रेजी में संवाद करना अनिवार्य है। प्रशासन का कहना है कि इन मानकों का पालन न करने वाले चालकों को सड़क पर संचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

लाइसेंस रद्द होने से ट्रकिंग उद्योग में चालकों की कमी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने इस कमी को पूरा करने के लिए पूर्व सैनिकों को ट्रक चालक के रूप में शामिल करने हेतु ‘फ्रीडम हॉलर्स’ अभियान भी शुरू किया है, जिससे योग्य अमेरिकी पूर्व सैनिकों को इस क्षेत्र में रोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *