Super El Nino Pollution: दीवाली से पहले 5 राज्यों में प्रदूषण का डबल अटैक, सुपर अल नीनो और पराली बढ़ाएगी टेंशन

Super El Nino Pollution (नई दिल्ली):- दीवाली से पहले ही दिल्ली समेत 5 राज्यों की हवा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुपर अल नीनो और पराली जलाने के कारण इस बार प्रदूषण और ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Super El Nino Pollution: प्रशांत महासागर का तापमान 3 डिग्री बढ़ा

SAFAR के फाउंडर प्रोफेसर गुफरान बेग ने बताया कि हम इस सदी की अनोखी घटना ‘सुपर अल नीनो’ का सामना कर रहे हैं। प्रशांत महासागर का तापमान 3 डिग्री से ज्यादा बढ़ चुका है, इससे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम होंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ही दिल्ली में बारिश होती है और प्रदूषक साफ होते हैं, लेकिन इस बार बारिश कम होने से प्रदूषण जमा होगा।

Super El Nino Pollution: पराली जलाने से बिगड़ेगी हवा

अक्टूबर में फसल कटाई के बाद पराली जलाने का सीजन शुरू होता है। 15 से 23 सितंबर के बीच ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और एमपी में पराली जलाने के 47 मामले सामने आ चुके हैं। दीवाली 8 नवंबर को है और अक्टूबर-नवंबर में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा होता है।

NEET UG 2027: NEET-UG पेपर लीक मामले में NTA का बड़ा एक्शन, लातूर कोचिंग संचालक के बेटे पर दो साल की रोक

Super El Nino Pollution: इस बार सर्दियां रहेंगी हल्की

प्रोफेसर बेग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम होने से हवा की गति धीमी रहेगी और प्रदूषक जमा होंगे। इस बार सर्दियों में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। सितंबर में ही मई-जून जैसी गर्मी इसी का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *