PM Modi Rally: PM मोदी पर हमले की साजिश थी? रैली से 100 मीटर दूर बंदूक के साथ 2 संदिग्ध कैसे पहुंचे?

PM Modi Rally: (मुंबई / वडोदरा):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मुंबई के BKC में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में जहां PM मोदी को एक बड़े ग्लोबल इवेंट में शामिल होना था, वहां से दो संदिग्ध युवकों को हथियार के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम रोहन पारेख है। वो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। उसके पास से PMO की फर्जी ID कार्ड बरामद हुई है। जब गेट पर CISF और मुंबई पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके साथ खड़े उसके बॉडीगार्ड के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली।

चंद्रपुर में पीएम मोदी की रैली, कहा | डीडी न्यूज़

Allahabad High Court: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड फेल, जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिया करारा जवाब

PM Modi Rally: कैसे खुला पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक ये घटना 7 सितंबर की शाम की है। NMACC में Global Fintech Fest 2026 का आयोजन होना था, जिसमें PM मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाले थे। शाम करीब 5 बजे रोहन पारेख काले रंग की SUV से अपने बॉडीगार्ड के साथ VVIP गेट पर पहुंचा। उसने सिक्योरिटी को कहा कि उसे अंदर जाने दो, वो PMO से है।सिक्योरिटी को उसकी ID पर शक हुआ। जब QR कोड और ID नंबर को PMO के प्रोटोकॉल सेल से वेरिफाई कराया गया तो वो फर्जी निकली। तुरंत BKC पुलिस को बुलाया गया और दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

बिहार के चुनावी रण में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार... एक-दो नहीं 12 रैलियों का तगड़ा प्लान, जानें कब से शुरुआत - bihar chunav 2025 pm modi to lead massive rallies ahead crucial

पूछताछ में पता चला कि रोहन पारेख खुद को बड़ा फाइनेंसर और बिजनेसमैन बताता है। वो इस इवेंट में PM के करीब जाकर अपनी फोटो खिंचवाना चाहता था ताकि सोशल मीडिया पर रुतबा दिखा सके। उसके बॉडीगार्ड के पास जो बंदूक मिली है उसका लाइसेंस तो वैध है, लेकिन No-Arms Zone में हथियार लेकर घुसना अपराध है।

PM Modi Rally: वडोदरा से मुंबई तक हाई अलर्टइस

से पहले प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा में थे। वहां उन्होंने Western Dedicated Freight Corridor के 326 KM लंबे तीन सेक्शन राष्ट्र को समर्पित किए। इस प्रोजेक्ट की लागत 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वडोदरा में कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मुंबई में इस घटना के बाद पूरे गुजरात-महाराष्ट्र में SPG और ATS अलर्ट पर आ गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब इस केस को अपने हाथ में ले लिया है। क्राइम ब्रांच यह पता लगा रही है कि रोहन ने यह फर्जी ID कहां से बनवाई? क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट है जो पैसों के लिए PMO, CBI, IB की फर्जी ID बनाता है? उसके फोन और लैपटॉप को FSL में भेजा गया है।

PM Modi Gujarat Visit: कल गुजरात के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की करेंगे समीक्षा - PM Modi Gujarat Visit Inauguration of Shipping Projects and ...

PM Modi Rally: पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब PM मोदी की रैली के पास हथियार मिला हो। 2014 में भी एक लोकसभा चुनाव रैली से एक दिन पहले पुलिस ने वेन्यू के पास एक घर से दोनाली बंदूक और रिवॉल्वर बरामद की थी। 2022 में गुजरात के बावला में PM की रैली में ड्रोन उड़ाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।फिलहाल BKC पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, सरकारी विभाग का गलत इस्तेमाल और आर्म्स एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपी का कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है।

https://youtu.be/VV5VdJs6_IA?si=A5yF3a2ByfNgrYaY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *