Rani Mukerji:- बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि खुद मुखर्जी परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करके की है, जिसके बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
Rani Mukerji: परिवार ने जारी किया बयान
रानी मुखर्जी की मां के निधन की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड में शोक का माहौल है। मुखर्जी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है, “भारी मन से हम ये बताना चाहते हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्ष) का आज दोपहर निधन हो गया है। इस कठिन समय में आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए परिवार आपका आभारी है, और इस दुख की घड़ी में परिवार एकांत की अपील करता है।परिवार ने सभी से इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
IBPS RRB 2026: पीओ और क्लर्क पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, देखें नया शेड्यूल
Rani Mukerji: बंगाली सिनेमा की जानी-मानी सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी
बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी खुद भी कला की दुनिया से जुड़ी हुई थीं। वह बंगाली सिनेमा की एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। साल 1982 में उन्होंने फिल्म तीसरी आंख’ में ईद के दिन गले मिल ले राजा’ गाने को अपनी आवाज दी थी, जो उस समय काफी हिट हुआ था।रानी कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह अपनी मां के बेहद करीब थीं। उनकी मां ही वो शख्स थीं जिन्होंने उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया।
Rani Mukerji: जब मां को लगी थी बेटी की एक्टिंग खराब
रानी मुखर्जी ने साल 2025 में एक पुराने इंटरव्यू में अपनी मां से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी मां को उनकी एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। रानी ने कहा था, मेरी मां का सीन था कि तुम फिल्मों में आओ फिर देखते हैं कि क्या होता है। उन्होंने जब मेरा पहला स्क्रीन टेस्ट देखा तो मेरी खराब एक्टिंग देखकर उन्होंने प्रोड्यूसर को कहा कि मुझे लगता है कि मेरी बेटी को फिल्म में लेकर आप अपनी मूवी खराब कर लेंगे।
उन्होंने आगे बताया था कि मेरी मां ने बोला कि आपका नुकसान हो जाएगा, अच्छा होगा कि आप इसको मत लो। सलीम अंकल जो फिल्म के प्रोड्यूसर थे, वह मुझे लेना चाहते थे, लेकिन मेरी मां इतनी स्मार्ट थीं कि उन्हें समझ आ गया था कि मैं अच्छी जॉब नहीं कर रही हूं। रानी और उनकी मां के बीच का यह बॉन्ड ही था जिसने रानी को आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बनाया।