Asian Games 2026 (जापान):- एशियन गेम्स 2026 में आज 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले ही मैच में अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से करारी शिकस्त दी।
Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने बनाए 129 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। हसन ईसाखिल 3 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद अकरम ने 34, करीम जनत ने 21 और कप्तान दरविश रसूली ने 29 रन बनाए। मोहम्मद इशाक ने अंत में 17 गेंदों पर 25 रन जड़कर टीम को 20 ओवर में 129 रन तक पहुंचाया।
Asian Games 2026: जापान 81 रन पर ढेर, अफगानी गेंदबाजों का कहर
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान टीम पहले ही ओवर में लड़खड़ा गई। कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 14 और रेओ सकुरानो-थॉमस ने 23 रन बनाए, बाकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। पूरी टीम 20वें ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान की ओर से अरब गुल मोमंद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नंगेलिया खरोती को 3 और अब्दुल्ला अहमदजई को 2 सफलताएं मिलीं।