Whats App पर आने वाला है नया Contacts Tab, एक ही जगह दिखेंगे सभी कॉन्टैक्ट; टेस्टिंग शुरू

Whats App यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी Android यूजर्स के लिए एक नए Contacts Tab की टेस्टिंग कर रही है। इस नए टैब के जरिए यूजर्स को अपने WhatsApp Contacts तक पहुंचने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी कॉन्टैक्ट एक ही सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं।

आसानी से पता चलेगा कौन ऑनलाइन है

नए Contacts Tab की सबसे खास सुविधा यह होगी कि यूजर्स एक ही जगह से यह देख सकेंगे कि उनके कौन से कॉन्टैक्ट फिलहाल WhatsApp पर ऑनलाइन हैं। ऑनलाइन कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो के पास ग्रीन डॉट दिखाई देगा।

Technology news :- ₹5799 से शुरू Thomson के Smart TV, 55 इंच Mini-QD TV भी लॉन्च; Big Billion Days में ऑफर

इसके अलावा उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूजर्स कॉन्टैक्ट लिस्ट को Activity या Alphabetical तरीके से क्रम में लगा सकेंगे। Activity विकल्प चुनने पर हाल ही में सक्रिय रहे कॉन्टैक्ट ऊपर दिखाई दे सकते हैं।

Whats app नाम, नंबर या Username से खोज सकेंगे कॉन्टैक्ट

नए टैब में ऊपर एक Search Bar भी दिया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स किसी व्यक्ति को उसके नाम, फोन नंबर या Username से खोज सकेंगे।

WhatsApp इस फीचर के जरिए कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यह अभी विकास के चरण में है और इसके अंतिम रूप में बदलाव संभव है।

Whats app जन्मदिन की भी मिलेगी जानकारी

Contacts Tab में सिर्फ ऑनलाइन कॉन्टैक्ट देखने की सुविधा ही नहीं होगी। WhatsApp इसमें Birthday Reminders भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

अगर किसी व्यक्ति का जन्मदिन फोन की Address Book में सेव है तो उसके नाम के साथ केक वाला आइकन और Birthday Today जैसा संकेत दिखाई दे सकता है। इससे यूजर्स को अपने दोस्तों और परिचितों को समय पर जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने में आसानी होगी।

Invite a Friend का विकल्प भी होगा

रिपोर्ट के मुताबिक Contacts Tab के नीचे Invite a Friend का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स किसी ऐसे व्यक्ति को WhatsApp से जुड़ने के लिए लिंक भेज सकेंगे जो अभी प्लेटफॉर्म पर नहीं है।

इसके अलावा Contacts सेक्शन में Meta AI के लिए भी एक शॉर्टकट दिखाई देने की संभावना है।

Privacy Settings का रखा जाएगा ध्यान

WhatsApp के इस नए फीचर में Privacy Settings पहले की तरह महत्वपूर्ण रहेंगी। अगर किसी यूजर ने अपना Online Status या Last Seen छिपा रखा है तो दूसरे लोगों को उसकी जानकारी दिखाई नहीं देगी।

इसका मतलब है कि नया Contacts Tab यूजर्स की मौजूदा Privacy Settings को नजरअंदाज नहीं करेगा।

अभी रिलीज की तारीख तय नहीं

फिलहाल Contacts Tab केवल विकास और टेस्टिंग के चरण में है। यह अभी सामान्य यूजर्स या सभी Beta Testers के लिए उपलब्ध नहीं है। WhatsApp ने इसके सार्वजनिक रोलआउट की आधिकारिक तारीख भी घोषित नहीं की है।

कंपनी टेस्टिंग के दौरान फीचर के डिजाइन और विकल्पों में बदलाव कर सकती है। इसलिए अंतिम वर्जन में कुछ सुविधाएं अलग रूप में दिखाई दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *