Navratri 2026: नवरात्रि में मांस-अंडे की बिक्री पर रोक की मांग, जालौन में विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Navratri 2026: जालौन। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर जालौन नगर में धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर बिजली, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को लेकर मांगें तेज हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल जालौन नगर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राकेश सोनी को सौंपकर नवरात्रि के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है।

ज्ञापन में नवरात्रि के दौरान नगर में मांस और अंडे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक पर्व के दौरान मंदिरों और दुर्गा प्रतिमा पंडालों के आसपास ऐसा वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

सुबह-शाम निर्बाध बिजली की मांग

Navratri 2026: पदाधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में सुबह 4 से 9 बजे और शाम 6 से रात 9 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि नवरात्रि में सुबह और शाम के समय मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए इन समयों में बिजली व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिए।

मंदिरों और पंडालों के आसपास सफाई पर जोर

Navratri 2026: ज्ञापन में मंदिरों और दुर्गा प्रतिमा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग भी की गई। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था, चूना-कलाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की बात कही गई है। संगठन ने धार्मिक स्थलों तक जाने वाले रास्तों को भी साफ और व्यवस्थित रखने पर जोर

आतंकवाद वित्तपोषण: UN में भारत ने फिर उठाई CCIT को जल्द अपनाने की मांग, पहलगाम हमले का जिक्र कर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानूनी ढांचे पर जोर

महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त की मांग

Navratri 2026: विहिप और बजरंग दल ने माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख मार्गों पर सुबह से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। संवेदनशील मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा नवरात्रि की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं को सुनिश्चित नहीं किया गया तो संगठन जनहित और धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Navratri 2026: ज्ञापन देने वालों में विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेन्द्र परिहार, नगर सह संयोजक विजेन्द्र राठौर, लब प्रजापति, गौ रक्षा प्रमुख प्रेम राठौर, गोलू, निशांत, अंबू गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *